
इंडिया ब्रेकिंग/करनाल रिपोर्टर(ब्यूरो) कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने गरीब के पेट पर प्रहार किया है। रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत 140 रुपए बड़ा कर मंहगाई के रिकार्ड तोड़ दिया है। आज गरीब का रोटी का निवाला मंहगा हो गया है। मंहगाई और बीजेपी का नाता पुराना रहा है। अब बो नेता कहां है जो गैस महंगी होने पर मुंडन करवाते थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सस्ता होने के बाद भी देश में सरकार पेट्रोल और डीजल मंहगा कर रही है। सरकार लगातार मुनाफाखोरी कर रही है। उन्होंने कहा कि आज आटा दाल मंहगा हो रहा है।
मंहगाई की मार झेल रही देश की आम त्रिलोचन सिंह ने कहा कि देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडेन ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर के दाम में करीब 150 रुपये का इजाफा हुआ है। जो 12 फरवरी से लागू हो गई हैं। सभी महानगरों में बिना सब्सिडी वाले 14 किलो के रसोई गैस सिलिंडर के दाम में 144.50 रुपये से 149 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलिंडर 144.50 रुपये महंगा हो गया है। इसका दाम अब बढ़कर 858.50 रुपये हो गया। वहीं बात अगर कोलकाता की करे तो यहाँ सिलेंडर 149 रुपये से बढ़कर 896.00 रुपये हो गया। मुंबई में इसका दाम 145 रुपये बढ़कर 829.50 रुपये हो गया है। फिर उन्होंने कहा की सरकार ने इससे पहले इससे पहले 1 जनवरी 2020 को रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए थे। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के कुल 27.6 करोड़ के करीब उपभोक्ता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। उन्होंने बीजेपी को जनविरोधी बताया। तथा कहा कि मोदी सरकार की पोल खुल चुकी है।