दिसंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

कुछ ही दिन के बाहर साल का अंतिम महीना दिसंबर शुरू होने जा रहा है। अगर आपको बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम है और आप अगले महीने बैंक शाखा जाने की योजना बना रहे हैं, तो आप दिसंबर 2022 के महीने में देश के कई शहरों में कितने दिनों तक शाखाएं बंद रहेंगी, यह नोट कर लें।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की ओर से जारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, दिसंबर 2022 के महीने में 13 दिन बैंकों का कामकाज बंद रहेगा। महीने में चार रविवार हैं और दूसरा और चौथा शनिवार भी बैंक बंद रहेंगे। बता दें कि बैंकों में कुछ छुट्टियां राष्ट्रीय स्तर पर होती हैं और कुछ राज्यों में क्षेत्रीय छुट्टियां भी होती हैं। राष्ट्रीय स्तर पर दिसंबर में 3,4,10,11,18,24,25 तारीख को बैंक बंद रहेंगे।

दिसंबर 2022 महीने की छुट्टियों की लिस्ट

3 दिसंबर: सेंट जेवियर्स फेस्ट (गोवा में बैंक बंद)

4 दिसंबर: रविवार

10 दिसंबर: दूसरा शनिवार (देशभर में बैंक बंद)

11 दिसंबर: रविवार

12 दिसंबर: पा-तगन नेंगमिंजा संगम (मेघालय में बैंक बंद)

18 दिसंबर: रविवार

19 दिसंबर: गोवा मुक्ति दिवस (गोवा में बैंक बंद)

24 दिसंबर: क्रिसमस और चौथा शनिवार (देशभर में बैंक बंद)

25 दिसंबर: रविवार

26 दिसंबर: क्रिसमस, लासुंग, नमसुंग (मिजोरम, सिक्किम, मेघालय में बैंक बंद)

29 दिसंबर: गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन (चंडीगढ़ में बैंक बंद)

30 दिसंबर: यू कियांग नांगवाह (मेघालय में बैंक बंद)

31 दिसंबर: नए साल की पूर्व संध्या (मिजोरम में बैंक बंद

Advertisement