जनवरी के महीने में लगभग 15 दिनों के बैंक में अवकाश रहा। अब कुछ ही दिन के बाद फरवरी का महीना शुरू होने जा रहा है। अगर आपका फरवरी के महीने में बैंक जाने का सोच रहे हैं तो उससे पहले बैंक छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।
भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर में फरवरी महीने के लिए कुल 10 राष्ट्रीय और स्थानीय बैंक छुट्टियों की सूची है। सभी भारतीय सार्वजनिक और निजी दोनों तरह के बैंक सप्ताहांत सहित कुछ निश्चित दिनों पर बंद रहेंगे। दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार को भी छुट्टियों में शामिल किया गया है। आगामी महीने के दौरान देश भर के विभिन्न राज्यों में कई त्योहार मनाए जाएंगे। हजरत अली जयंती, गुरु रविदास जयंती, लुई-नगाई-नी, महाशिवरात्रि, लोसार और कई और महत्वपूर्ण त्योहार उनमें से हैं।
बैंक छुट्टियों की लिस्ट फरवरी 2023 (Bank Holidays February 2023)
5 फरवरी: हजरत अली जयंती, गुरु रविदास जयंती (रविवार)
11 फरवरी: दूसरा शनिवार
12 फरवरी: रविवार
15 फरवरी: लुई-नगाई-नी (मणिपुर)
18 फरवरी: महाशिवरात्रि
19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (रविवार)
20 फरवरी: राज्य दिवस (अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम)
21 फरवरी: लोसर (सिक्किम)
25 फरवरी: चौथा शनिवार
26 फरवरी: रविवार