Site icon IBN24 News Network

Accused arrested with Churaposta: चुरापोस्त के साथ गिरफ्तार आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में

Accused arrested with Churaposta

Accused arrested with Churaposta

Accused arrested with Churaposta

Accused arrested with Churaposta: करनाल 30 नवम्बर 2024 बिती शाम को निलोखेड़ी चौंकी प्रभारी स.उप निरीक्षक संदीप सिंह ने प्राप्त सुचना के आधार पर अपनी टीम के साथ अनाज मंडी गेट के पास निलोखेड़ी में नाकाबंदी करके नशा तस्करी के आरोप में आरोपी दलजीत सिंह पुत्र तीर्थ सिंह वासी वार्ड नं0-07, स्टेशन एरिया, निलोखेड़ी को काबू किया। पुलिस टीम द्वारा उसके कब्जे से नशे की खेप में 733 ग्राम चुरापोस्त बरामद की गई। जिस पर उसके खिलाफ थाना बुटाना में नशा तस्करी का मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : AIIMS में बिना लिखित परीक्षा के नौकरी का मौका, आवेदन करने के लिए दी गई बातो को ध्यान से पढ़े


चौंकी प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि स्वयं भी नशा करने का आदि है और पैसे कमाने के लिए नशा बेचता भी है। पूछताछ पर आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह नशे की खेप निलोखेड़ी में ही एक ट्रक चालक से खरीदी थी। उन्होंने कहा कि उक्त ट्रक चालक को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और आरोपी को आज माननीय अदालत के सामने पेशकर अदालत के आदेशानुसार न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया।

पल पल की खबर के लिए IBN24 NEWS NETWORK का Facebook चैनल आज ही सब्सक्राइब करें।

चैनल लिंकhttps://youtube.com/@IBN24NewsNetwork?si=ofbILODmUt20-zC3

Exit mobile version