
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा कह दिया है कि भाजपा के कई नेताओं की धड़कने तेज हो गई हैं। सीएम ने कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव 75 साल से ऊपर के नेताओं को टिकट मिलना आसान नहीं है। इससे हरियाणा में कई बुजुर्ग नेताओं की नब्ज तेज हो गई है।
सीएम मनोहर लाल कल 70 साल के हो गए हैं। ऐसे में वह 2024 में भी राजनीतिक पारी खेलेंगे। 2029 में उनकी आयु 75 साल के पार हो जाएगी। इसके बाद खुद मनोहर लाल भाजपा के इस नियम में आ जाएंगे। उनके इस सन्देश से उन बुजुर्ग नेताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं, जो 2024 में भी ताल ठोकने कोशिश में है। इनमें कुछ सांसद और कुछ विधानसभा का चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे हैं। इसके अलावा, दूसरे दलों से भाजपा में आने की चाह रख रहे 75 साल से अधिक वाले नेता भी ठिठक गए हैं।
मनोहर लाल ने अपने 70 वें जन्मदिन के अवसर पर एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि 75 साल के बाद व्यक्ति का संन्यास आश्रम शुरू हो जाता है, इसलिए उनका घर में रहना वर्जित होता है। जहां तक भाजपा में राजनीतिक की बात है तो यहां पर पीएम मोदी ने लिमिट लगा दी है। 75 साल के बाद राजनीति बंद कर देनी चाहिए। मुख्यमंत्री का यह बयान भाजपा कई बुजुर्ग नेताओं के लिए बेचैनी बढ़ाने वाला है। गौरतलब है कि भाजपा में इस समय आधा दर्जन से अधिक ऐसे नेता हैं, जो लगातार फील्ड में सक्रिय हैं लेकिन भाजपा के 75 साल के नियम के चलते वह अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इनमें पंचकूला, अंबाला समेत अन्य जिलों के नेता शामिल हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब 70 साल के हो गए हैं। ऐसे में वह 2024 में भी राजनीतिक पारी खेलेंगे। 2029 में उनकी आयु 75 साल के पार हो जाएगी। इसके बाद खुद मनोहर लाल भाजपा के इस नियम में आ जाएंगे। फिलहाल सीएम 2024 के चुनाव को लेकर पूरी ताकत लगा रहे हैं। वह जिलावार जनसंवाद कर रहे हैं, साथ ही सभी लोकसभा के सांसदों के साथ-साथ बुद्धिजीवी लोगों के साथ बैठकें करके फीडबैक ले रहे हैं।