कोरोना के डर से 4 अस्पतालों ने डॉक्टर को नहीं किया भर्ती, हालत गंभीर

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से दुनिया सहित देश में भी हाहाकार मचा हुआ है| जरूरी सेवाओं और अस्पताल को छोड़कर कमोबेश पूरे देश में लॉकडाउन जैसी स्थिति हो गई है| अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे अब डॉक्टर भी घबराने लगे हैं| महाराष्ट्र में चार अस्पतालों ने ही एक डॉक्टर को कोरोना से पीड़ित होने पर अपने अस्पताल में भर्ती करने से इनकार कर दिया और अब उसकी हालत गंभीर है|

कोरोना का ऐसा डर, 4 अस्पतालों ने डॉक्टर को नहीं किया भर्ती, हालत गंभीर

दरअसल महाराष्ट्र के जलगांव में एक डॉक्टर को तेज बुखार था और उसे सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी| जब उसके परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे तो चार अस्पतालों ने कोरोना वायरस के खौफ से उसे अपने यहां भर्ती करने से इनकार कर दिया| परिवार से पहले इस बात की मंजूरी लेने को कहा गया कि मरीज कोरोना वायरस से पीड़ित नहीं है|

कोरोना का ऐसा डर, 4 अस्पतालों ने डॉक्टर को नहीं किया भर्ती, हालत गंभीर

बाद में स्थिति गंभीर होने के बाद डॉक्टर को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें ज्यादा देर हो जाने की वजह से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है| हालांकि डॉक्टर ने हाल में कोई भी विदशी यात्रा नहीं की है|

Advertisement