कोरोना से निपटने के लिए बनाए गए 2 कंट्रोल रूम

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए प्रदेश मुख्यालय में दो कंट्रोल रूम बनाए हैं। एक कंट्रोल रूम मुख्य सचिव और दूसरा स्वास्थ्य सचिव के अधीन बनाया गया है। मुख्य सचिव के कंट्रोल रूम की कमान वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी टी.सी. गुप्ता को सौंपी गई है।

उनकी अध्यक्षता वाले कंट्रोल रूम में आई.ए.एस. एस.एस. फूलिया, एच.सी.एस. सम्वर्तक सिंह और रोहित यादव को भी शामिल किया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के कंट्रोल रूम की कमान आई.ए.एस. विकास गुप्ता को सौंपी गई है। मुख्य सचिव का कंट्रोल रूप चंडीगढ़ के सैक्टर-1 स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय से काम करेगा। वहीं, स्वास्थ्य सचिव का कंट्रोल रूम सैक्टर-17 स्थित हरियाणा के नए लघु सचिवालय में स्थापित किया गया है।

Advertisement