Site icon IBN24 News Network

पिता ने ही ली बेटा-बेटी की जान, खुद भी खाया जहर, जानें क्या है पूरा मामला ?

Crime News: हर रोज ना जानें हम कितनी ऐसी खबरें सुनते हैं जिससे हमारे रोंगटे खड़े हो जाते है। एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला भिवानी के एक गांव से भी सामने आया है जहां एक पिता ने अपने ही बेटा-बेटी की हत्या कर दी। उन दोनों बच्चों को बेहोश करने के बाद दोनों का गला घोंट दिया था और खुद भी आत्महत्या की कोशिश करने लगा। समय पर आकर पड़ोस से कुछ लोगों ने आरोपी पिता की जान बचाई और नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। अब आपको बताते हैं कि यह पूरा मामला है क्या या क्यों एक पिता ने अपनी और अपने बच्चों की जीवन लीला समाप्त करने

क्या है पूरा मामला ?
भिवानी के एक गांव में पिता ने अपने बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पिता ने खुद पूरी बात को विस्तार से बताते हुए ऐसा कहा कि एक महीने पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी, जिसका जिम्मेदार उन्होंने अपनी मां को ठहराया। साथ ही यह भी बात कही कि अपनी पत्नी की मौत के बाद से ही वे खुद को खत्म करना चाहते थे, और साथ ही वे यह भी चाहते थे कि उनके बाद उनके बच्चों को किसी भी तरह से परेशान ना किया जाए। इसलिए उन्होंने उनकी जीवन लीला भी समाप्त करने का फैसला लिया। साथ ही यह भी कहा कि मैं मौका ढूंढ रहा था कब अपने बच्चों के साथ घर में अकेले हूं और अपने साथ उनकी भी जिंदगी खत्म कर दूं। आरोपी पिता ने बताया कि उसे यह मौका मिल गया। साथ में अलग-अलग जगहों से उसने नींद की कई सारी गोलियां इकट्ठी कर ली थी। आरोपी पिता ने आम के रस में डालकर अपने बच्चों को नींद की गोलियां दी जब वें बेहोश हो गए तो दोनों का गला घोंटकर उनको मौत के घाट उतार दिया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि गला घोंटने के बाद भी उनकी नब्ज उन्होंने चेक की


आपको बता दें इसके साथ ही उन्होंने खुद भी जहर की गोलियां खाई हुई थी। और आरोपी पिता चाहता था कि वह वीडियो बनाकर फंदे से लटक जाए। जब वह फंदा से लटकने की तैयारी कर रहा था तो पड़ोस से एक महिला ने शीशे से उस व्यक्ति को देख लिया और शोर मचाना शुरू किया। आस-पड़ोस से लोग भागकर आए और आरोपी पिता को बचा लिया गया। उस व्यक्ति ने उन्हें यह भी बताया कि उसने जहर खाया हुआ है तो आरोपी पिता को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

INDIABREAKINGNEWS/IBN24/HARYANA/KARNAL/FACEBOOK/INSTAGRAM/YOUTUBE/BREAKINGUPDATES

Exit mobile version