
इंडिया ब्रेकिंग/करनाल रिपोर्टर(ब्यूरो) हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद बहन कुमारी सैलजा का सम्मान में समारोह कांग्रेसी नेता सज्जन सिंह बडगूजर द्वारा विद्यानगर में किया गया। जिसमें भारी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। प्रदेशाध्यक्ष बहन कुमारी सैलजा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने गैस की कीमत 144 रुपए बढ़ाकर जनता की जेबों में करंट मारने का काम किया है। जबकि पहले भी रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर जनता की रसोई का संतुलन बिगाड़ने का काम किया है। सैलजा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण पहले ही देश में बेहताशा बेरोजगारी बढ़ी है। किसानों को फसल बेचने के लिए मंडियों में धक्के खाने पड़ रहे हैं। प्रदेश में हमारी बहन, बेटियां तक सुरक्षित नहीं है।
प्रदेश में नए उद्योग लगाने की बजाए सरकार की गलत नीतियों से उद्योग धंधे बंद हो चुके हैं और प्रदेश से पलायन कर रहे हैं। जबकि 1966 से लेकर 2014 तक हरियाणा प्रदेश पर 61 हजार करोड रुपए का कर्जा था मगर सवा 5 साल में भाजपा ने कर्ज को बढ़ाकर 1 लाख 81 हजार करोड़ कर दिया। सवा 5 साल में भाजपा सरकार ने प्रदेश में 1 लाख 2 हजार करोड़ कर्जा बढ़ाया है। जबकि हरियाणा सरकार की वित्तीय स्थिति काफी खराब है। सरकार को वित्तीय स्थिति और कितना कर्ज प्रदेश पर है उसकी सारी जानकारी जनता को देनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश का व्यापारी, उद्योगपति, किसान, कर्मचारी व आम जनता बेहद दुखी है। प्रदेश में व्यापार व उद्योग पिछड़ने के कारण हरियाणा में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। हमारे पढ़े-लिखे बच्चे पीएन तक की नौकरियों के लिए धक्के खा रहे हैं।
जबकि सरकार बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है। दूसरी तरफ सरकार ने 1000 से ऊपर सरकारी स्कूलों को बंद करके बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय उपप्रधान सज्जन सिंह बडगूजर ने कहा की बहन कुमारी सैलजा जी राष्ट्रीय नेता है और गरीबों की दुख सुख की साथी है। जब केंद्रीय में सैलजा जी मंत्री थी। उस समय सैलजा जी ने देश व प्रदेश के गरीबों के हित में अनेकों योजनाएं लागू करके गरीबों की हर प्रकार की मदद की। इस समारोह में मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग व कांग्रेसी नेता सज्जन सिंह बडगूजर ने बहन कुमारी सैलजा जी को पगड़ी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कांग्रेस के महासचिव डॉ अजय चौधरी, इंडस्ट्रियल एरिया के महासचिव जगदीश जिंदल, एचपीएससी के पूर्व सदस्य जगन्नाथ, बरवाला विधानसभा पूर्व प्रत्याशी भूपेंद्र गंगवा, हिसार पूर्व प्रत्याशी रामनिवास राड़ा, हांसी पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश पंघाल, सीनियर एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीकृष्ण.
पार्षद जगमोहन मित्तल, पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा, पूर्व प्रवक्ता अश्विनी शर्मा, महिला अध्यक्ष स्नेह लता, संतोष दून, अंजू बाला, रविदास छात्रावास प्रधान एसपी चालिया, अग्रवाल संगठन जिला प्रधान सत्यपाल अग्रवाल, बस अड्डा एसोसिएशन प्रधान राजेंद्र बंसल, सजक महासचिव सत्य प्रकाश आर्य, उपप्रधान प्रधान अशोक गर्ग, विनोद गुप्ता, जेपी ज्ञानी, अमर गुप्ता, अमन गर्ग, प्रेम जांगड़ा, आरा एसोसिएशन प्रधान दिलीप जांगड़ा, हांसी मंडी प्रधान राम अवतार तायल, पुरानी अनाज मंडी प्रधान सीताराम सिंगल, श्री बाला जी संगठन प्रधन बंटी गोयल, अखिल भारतीय सेवा संघ के जिला प्रधान गिरिराज शर्मा, महासचिव कृष्ण बंसल डाबड़ा वाले, मंडी जिला प्रधान पवन गर्ग, हरियाणा ब्यूटी क्यूईन डॉक्टर पूजा, प्रिंसिपल छज्जू राम लाल कॉलेज डॉक्टर केके काजला, पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर एम एस मंजू, डॉक्टर करण सिंह यादव, छुपी मुस्कान फाउंडेशन के प्रधान आशीष लावट, पूर्व डीएसपी लाल चंद यादव, धनवंतरी चिकित्सा एसो. हरियाणा प्रधान डॉ. सतपाल वर्मा, प्रिंसिपल सुभाष भानकूट, मोहित अग्रवाल, रवि बंसल, कारणदीप, अतुल सिंगल, मोहित बंसल आदि प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद थे।